Uttarakhand Driver Bharti 2021 – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने उत्तराखंड ड्राइवर भर्ती 2021 के 164 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। उत्तराखंड राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UKSSSC Vahan Chalak Bharti 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। उत्तराखंड के मूल निवासी ही आवेदन के पात्र होंगे।
इस उत्तराखंड ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2021 के तहत 164 वाहन चालक के पद भरें जायेंगे। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूके ड्राइवर वैकेंसी 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 27 अगस्त 2021 से 10 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस UKSSSC ड्राइवर भर्ती 2021 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी नीचे निर्दिष्ट की गई है। अन्य सरकारी रोजगार जानकारी हेतु हमारी ऑफिसियल वेबसाइट Skrojgar.com पर विजिट करें।
उत्तराखंड ड्राइवर भर्ती 2021 हाइलाइट्स :
Uttarakhand Driver Recruitment 2021 | |
आयोग का नाम | उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) |
विज्ञापन संख्या | 37/UKSSSC/2021 |
रिक्त पद | 164 |
नौकरी का प्रकार | उत्तराखंड सरकारी नौकरी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.sssc.uk.gov.in |
नौकरी का स्थान | उत्तराखंड |
उत्तराखंड वाहन चालक भर्ती 2021 का संक्षिप्त विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतन |
वाहन चालक (Driver) | 164 | रु. 21,700 – 69,100/- (लेवल-3) |
UKSSSC वाहन चालक रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8th (आठवीं ) उत्तीर्ण तथा उसके पास भारी/ हल्के परिवहन वाहन को चलाने का वैध ड्राइवर लाइसेंस होना चाहिए। विस्तृत जानकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष। आयु में छूट आरक्षित वर्ग के अनुसार होगी।
आवेदन शुल्क : UKSSSC Driver Recruitment 2021 हेतु आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क
- सामान्य /अन्य पिछड़ा वर्ग : रु. 300/-
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : रु. 150 /-
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और ड्राइविंग परीक्षा के आधार पर तैयार सूची के अनुरूप किया जायगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।
आवेदन कैसे करें? : इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
Uttarakhand Driver Vacancy Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 अगस्त 2021 से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2021 तक |
UKSSSC Uttarakhand Driver Online Form 2021 – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links | |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.sssc.uk.gov.in |
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश : सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस उत्तराखंड ड्राइवर भर्ती 2021 , के लिए आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तथ्य जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की जानकारी के लिए उपर्युक्त ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।