यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती 2021 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर, प्रधानाचार्य एवं अन्य 1370 पदों के लिए आवेदन शुरू। अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2021
UP Polytechnic College Bharti 2021 – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC ने 150 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर (व्याख्याता), प्रधानाचार्य, कर्मशाला अधीक्षक और लाइब्रेरियन पदों पर यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस कॉलेज प्रवक्ता भर्ती के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। अन्य सरकारी रोजगार जानकारी हेतु हमारी ऑफिसियल वेबसाइट Skrojgar.com पर विजिट करें।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज रिक्रूटमेंट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितम्बर 2021 से प्रारम्भ कर दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य प्रतिभागी www.uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को 12 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण कर सकते है। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, रिक्त पद, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि नीचे आलेख में दी गयी है।
यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती 2021 हाइलाइट्स :-
UP Polytechnic College Recruitment 2021 | |
विभाग का नाम | प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार |
भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) |
विज्ञापन संख्या | A-7/E-1/2021 |
रिक्त पद | 1370 |
नौकरी का प्रकार | यूपी सरकारी नौकरी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.uppsc.up.nic.in |
नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
UPPSC पॉलिटेक्निक कॉलेज वैकेंसी 2021 का संक्षिप्त विवरण :-
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
लेक्चरर (व्याख्याता) | 1254 | रु. 56,100/- लेवल -10 |
प्रधानाचार्य | 13 | रु. 1,31,400/- लेवल -13 A1 |
कर्मशाला अधीक्षक | 16 | रु. 56,100/- लेवल -9A |
लाइब्रेरियन | 87 |
पदवार यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक कॉलेज रिक्ति विवरण 2021 :-
पद का नाम | लेक्चरर (व्याख्याता) | प्रधानाचार्य | कर्मशाला अधीक्षक | लाइब्रेरियन |
अनारक्षित | 480 | 05 | 04 | 34 |
अनु. जाति | 266 | 03 | 03 | 19 |
अनु. ज. जाति | 26 | – | – | 02 |
अ. पि. वर्ग | 318 | 04 | 06 | 24 |
ई. डब्लयू.एस. | 166 | 01 | 03 | 08 |
UPPSC पॉलिटेक्निक कॉलेज रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी प्रशिक्षण विद्यालय से सम्बंधित विषय में स्नातक/ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन पढ़ें।
आयु सीमा : UPPSC Lecturer भर्ती के पदों लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01/07/2021 के अनुसार होगी।
आवेदन शुल्क : आवेदन करने के लिए GEN, EWS & OBC के अभ्यर्थी के लिए 225 रु. तथा SC/ST के लिए 105 रु. तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रु. निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया : यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती में पदों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन कैसे करें? : इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ऑफिसियल वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर 15 सितम्बर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक अपना आवेदन कर सकते है।
UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 सितम्बर 2021 से |
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 12 अक्टूबर 2021 तक |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 अक्टूबर 2021 तक |
ऑनलाइन आवेदन सबमिट किये जाने की अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2021 |
लिखित परीक्षा अनुमानित तिथि | 12 दिसम्बर 2021 |
यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती 2021 – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links | |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF लिंक | Hindi | English |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.uppsc.up.nic.in |
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश : सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तथ्य जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की जानकारी के लिए उपर्युक्त ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।