RSMSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अभियन्ता (Junior Engineer) के 189 पदों पर आवेदन शुरू। अंतिम तिथि 06 जुलाई 2022

RSMSSB Junior Engineer Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि विभाग के अधीन जल ग्रहण विभाग एवं भू-संरक्षण विभाग के लिए राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम – 1978 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम 2014 के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु RSMSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 विज्ञापन जारी किया गया है।

राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के 189 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 144 पद तथा अनुसूचित क्षेत्र के 45 पद शामिल है।

आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 07 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि नीचे आलेख में दी गयी है। अन्य सरकारी रोजगार के लिए हमारी ऑफिसियल वेबसाइट www.skrojgar.com विजिट कर सकते है।

RSMSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 हाइलाइट्स :

RSMSSB Agriculture Junior Engineer Vacancy 2022
आयोग का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
विभाग का नाम कृषि विभाग, राजस्थान सरकार
विज्ञापन संख्या 07/ 2022
रिक्त पद 189
नौकरी का प्रकार राजस्थान सरकारी नौकरी
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/
नौकरी का स्थान राजस्थान

राजस्थान जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2022 का संक्षिप्त विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) 189 पे-मेट्रिक्स लेवल – 10

विभाग एवं क्षेत्र-वार RSMSSB कनिष्ठ अभियंता रिक्ति 2022 विवरण :

पद का नाम Area कुल पद
Junior Engineer Agriculture Non TSP 144
TSP 45

राजस्थान एग्रीकल्चर जूनियर इंजीनियर भर्ती वैकेंसी 2022 :

शैक्षिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि अभियांत्रिकी में स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा उसके पास देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

आयु सीमा : राजस्थान जूनियर इंजीनियर जॉब्स 2022 के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 के अनुसार होगी। आयु में छूट आरक्षित वर्ग के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क : RSMSSB कृषि कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 हेतु आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से करना होगा। वर्ग वाइज शुल्क विवरण निम्न है –

  • सामान्य /अन्य पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर : 450 रु.
  • अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर : 350 रु.
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 250 रु.

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा आधार पर किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।

Rajasthan RSMSSB JEN Junior Engineer Agriculture आवेदन कैसे करें? :

इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर 07 जून 2022 से 06 जुलाई 2022 तक अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के निम्न चरण फॉलो करे –

  • सर्वप्रथम राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर जाये।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट ऑप्शन पर जाये।
  • राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी SSO ID को लॉगिन करे।
  • पूछी गयी समस्त जानकारी को सही सही भरें तथा आवश्यक फोटो दस्तावेज तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आपके द्वारा चुनी गयी केटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
  • फाइनल प्रिंटआउट को सुरक्षित निकल ले जिससे भविष्य में भर्ती से सम्बंधित गतिविधियों में सहायता मिले।
Rajasthan Agriculture JE Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि 07 जून 2022 से
आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2022 तक
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2022 तक
आरएसएमएसएसबी कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links
ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
ऑफिसियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/

महत्वपूर्ण दिशा निर्देश : सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस RSMSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तथ्य जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की जानकारी के लिए उपर्युक्त ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

निवेदन : सभी उपयोगकर्ता तथा पाठकों से मेरा निवेदन है की नौकरी, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड इत्यादि से सम्बंधित जानकारी फेसबुक व्हाट्सप्प ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि किसी नौकरी के योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी की जानकारी पहुंच सके एवं रोजगार पाने में आसानी हो।

Leave a Comment

Join WhatsAppJoin Telegram