Rajasthan Police Constable Bharti 2021 – राजस्थान पुलिस विभाग में राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत 4438 पदों के लिए विज्ञापन जारी। जिसमें Non-TSP क्षेत्र के 3758 पद तथा TSP क्षेत्र के 680 पद शामिल है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है।
इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस मुख्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर आगामी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विज्ञापन योग्यता आवेदन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया तथा शुल्क शारीरिक दक्षता की नीचे दी गयी है। अन्य सरकारी रोजगार जानकारी हेतु हमारी ऑफिसियल वेबसाइट Skrojgar.com पर विजिट करें।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 हाइलाइट्स :-
Rajasthan Police Constable Recruitment 2021 | |
विभाग का नाम | राजस्थान पुलिस विभाग |
विज्ञापन संख्या | 5(02)पु.फो./ कानि.भर्ती/2021/2300 |
कुल रिक्त पद | 4438 |
नौकरी का प्रकार | पुलिस जॉब्स | राजस्थान गवर्नमेंट जॉब्स |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.police.rajasthan.gov.in |
नौकरी का स्थान | राजस्थान |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2021 संक्षिप्त विवरण :
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान (सैलरी) |
कांस्टेबल (सामान्य) | 4161 | रु. 14,600/- (लेवल -05) |
कांस्टेबल (पुलिस दूरसंचार) | 154 | |
कांस्टेबल (चालक) | 100 | |
कांस्टेबल (बैण्ड) | 23 | |
योग | 4438 |
क्षेत्र वार राजस्थान पुलिस सिपाही वैकेंसी 2021 का विवरण :
पद का नाम | Non-TSP क्षेत्र | TSP क्षेत्र | कुल |
कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | 3536 | 625 | 4161 |
कांस्टेबल (पुलिस दूरसंचार) | 154 | 00 | 154 |
कांस्टेबल (चालक) | 68 | 32 | 100 |
कांस्टेबल (बैण्ड) | 00 | 23 | 23 |
योग | 3758 | 680 | 4438 |
Rajasthan Police Constable Bharti 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता : आवेदक के पास देवनागिरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अतिआवश्यक है। पद वार विस्तृत जानकारी नीचे निर्दिष्ट की गयी है।
- कांस्टेबल (सामान्य) : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से सैकण्डरी या 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सिपाही (पुलिस दूरसंचार) : आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, गणित/ कंप्यूटर विषय के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- कांस्टेबल आर. ए. सी. / एमबीसी बटालियन : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सिपाही(चालक) : आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से सैकण्डरी या 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा एक वर्ष पूर्व का बना हुआ स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस LMV & HMV होना आवश्यक है।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में आरक्षण आरक्षित वर्ग के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क : अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का उपयोग करके अथवा ऑफलाइन ई-चालान के माध्यम से करना होगा।
- सामान्य, ओबीसी और दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए : रु. 500/-
- SC / ST तथा 2.5 लाख से कम आय वाले अभ्यर्थियों के लिए : रु. 400/-
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित), शारीरिक दक्षता, मेडिकल टेस्ट और अंतिम योग्यता सूची के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन कैसे करें? : इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 नवम्बर 2021 से 03 दिसम्बर 2021 तक आवेदन सुनिश्चित करें।
शारीरिक दक्षताएं | ||
शारीरिक परीक्षण | महिला | पुरुष |
ऊँचाई | 152 cm | 160 cm |
न्यूनतम वजन | 47.5 kg | लागू नहीं |
न्यूनतम सीना | लागू नहीं | 81-86 cm |
Rajasthan Police Constable Vacancy 2021 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत | 10 नवम्बर 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 03 दिसम्बर 2021 |
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 03 दिसम्बर 2021 |
Rajasthan Police Sipahi Bharti 2021 – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links | |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन pdf लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें। | Google News |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.police.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश : सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तथ्य जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की जानकारी के लिए उपर्युक्त ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
निवेदन : सभी उपयोगकर्ता तथा पाठकों से मेरा निवेदन है की नौकरी, परीक्षा तिथि, एडमिटकार्ड इत्यादि से सम्बंधित जानकारी फेसबुक व्हाट्सप्प ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि किसी नौकरी के योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी की जानकारी पहुंच सके एवं रोजगार पाने में आसानी हो।