MP Van Vibhag Bharti 2023 – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन विभाग, के अंतर्गत फारेस्ट गार्ड (कार्यपालिक) तथा क्षेत्र रक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु एमपी वन विभाग भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, मध्य प्रदेश फारेस्ट डिपार्टमेंट वैकेंसी 2023 के तहत 1912 पदों पर आवेदन लिए जायेंगे। जिसमें 1772 पद वन रक्षक तथा 140 पद क्षेत्र रक्षक के शामिल है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को 08 फरवरी 2023 तक पूर्ण कर सकते है।
मध्य प्रदेश वन रक्षक कार्यपालिक भर्ती 2023 पद के लिए केवल 10वीं पास उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के पत्र होंगे। अन्य सरकारी रोजगार जानकारी हेतु हमारी ऑफिसियल वेबसाइट www.skrojgar.com पर विजिट करें। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले सुयोग्य भारतीय नागरिक एमपी वन विभाग भर्ती परीक्षा 2023 ऑनलाइन आवेदन के लिए 25 जनवरी 2023 से आवेदन कर सकते हैं। MPESB Forest Department भर्ती 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क, आवेदन की तिथियां इत्यादि नीचे आलेख में दी गयी है।
एमपी वन विभाग भर्ती 2023 :
MP Forest Department Recruitment 2023 | |
आयोग का नाम | कर्मचारी चयन मंडल,भोपाल मध्य प्रदेश |
विभाग का नाम | मध्यप्रदेश शासन वन विभाग |
विज्ञापन संख्या | निर्दिष्ट नही |
रिक्त पद | 1912 |
नौकरी का प्रकार | मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.mppsc.nic.in |
नौकरी का स्थान | मध्य प्रदेश |
एमपीईएसबी फारेस्ट डिपार्टमेंट वैकेंसी 2023 का संक्षिप्त विवरण :-
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
वनरक्षक (Forest Guard) | 1772 | रु. 19500 – 62000/- |
क्षेत्र रक्षक (Field Guard) | 140 |
श्रेणीवार MPESB वन विभाग परीक्षा रिक्ति विवरण 2023 :-
श्रेणी | वनरक्षक (Forest Guard) | क्षेत्र रक्षक (Field Guard) |
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) | 549 | 38 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 187 | 14 |
अनुसूचित जाति | 237 | 22 |
अनुसूचित जनजाति | 373 | 28 |
पिछड़ा वर्ग | 426 | 38 |
योग | 1772 | 140 |
MP Van Vibhag Vacancy 2023 :
शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा :
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतक आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
- आयु में आरक्षण, आरक्षण वर्ग के अनुसार किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : आवेदन करने के लिए सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है-
- सामान्य/ आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य राज्य के अभ्यर्थी के लिए – 560 रु.
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए – 310 रु.
- एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क (सभी के लिए) – 60 रु.
चयन प्रक्रिया : पदों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षण :
शारीरिक माप | ऊंचाई | सीना सामान्य |
सीने का न्यूनतम फुलाव |
पुरुष अभ्यर्थी के लिए | 163 से.मी. | 79 से.मी. | 05 से.मी. |
महिला अभ्यर्थी के लिए | 150 से.मी. | N/A | N/A |
वन विभाग भर्ती 2023 म.प्र. आवेदन कैसे करें? :
इच्छुक अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जाकर 25 जनवरी 2023 से 08 फरवरी 2023 तक अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के निम्न चरण फॉलो करे –
- सर्वप्रथम कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश की ऑफिसियल http://peb.mp.gov.in/ वेबसाइट पर जाये।
- Apply Now पर क्लिक करे तथा पंजीकरण करे।
- पंजीकरण फॉर्म में दी गयी जानकारी को सही से भरे तथा अपना फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसमे कोई संशोधन नहीं होगा इसलिए सावधानी पूर्वक डाटा भरे।
- फाइनल प्रिंटआउट को सुरक्षित निकल ले जिससे भविष्य में भर्ती से सम्बंधित गतिविधियों में सहायता मिले।
एमपी वन विभाग भर्ती 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 जनवरी 2023 से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 08 फरवरी 2023 तक |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 08 फरवरी 2023 तक |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2023 |
परीक्षा आयोजन की प्रारम्भिक तिथि | 11 मई 2023 से |
MPESB Van Vibhag Online Form 2023 – महत्वपूर्ण लिंक्स :-
Important Links | |
अधिकृत विज्ञापन PDF लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करे | Google News |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://peb.mp.gov.in/ |
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश : सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस एमपी वन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तथ्य जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की जानकारी के लिए उपर्युक्त ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
निवेदन : सभी उपयोगकर्ता तथा पाठकों से मेरा निवेदन है की नौकरी, परीक्षा तिथि, एडमिटकार्ड इत्यादि से सम्बंधित जानकारी फेसबुक व्हाट्सप्प ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि किसी नौकरी के योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी की जानकारी पहुंच सके एवं रोजगार पाने में आसानी हो।