बीपीएससी बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 : 40506 BPSC प्रधान शिक्षक वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू। अंतिम तिथि 23 सितंबर 2022

BPSC Bihar Head Teacher Bharti 2022 – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु बीपीएससी बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, बिहार हेड टीचर भर्ती 2022 के तहत 40506 पदों पर आवेदन लिए जायेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिसियल वेबसाइट  www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर 09 सितंबर 2022 से 23 सितंबर 2022 तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 पद के लिए केवल स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के पत्र होंगे।

BPSC हेड टीचर भर्ती 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क, आवेदन की तिथियां इत्यादि नीचे आलेख में दी गयी है। अन्य सरकारी रोजगार जानकारी हेतु हमारी ऑफिसियल वेबसाइट www.skrojgar.com पर विजिट करें।

बीपीएससी बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 हाइलाइट्स :

Bihar Head Teacher Recruitment 2022
आयोग का नाम बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
विज्ञापन संख्या 04/ 2022
रिक्त पदों की संख्या 40506
नौकरी का प्रकार बिहार सरकारी नौकरी
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in
नौकरी का स्थान बिहार

बिहार हेड टीचर वैकेंसी 2022 का संक्षिप्त विवरण :-

पद नाम रिक्त पदों की संख्या वेतनमान
प्रधान शिक्षक (Head Teacher)     40506 रु. 35000+ अन्य भत्ते

श्रेणी-वार बिहार प्रधान शिक्षक रिक्ति विवरण 2022 :-

श्रेणी   कुल रिक्त पदों की संख्या महिलाओं के लिए आरक्षित पद
अनारक्षित (General) 16204     5686
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 4046 1203
पिछड़ा वर्ग (OBC) 4861 1622
पिछड़ा वर्ग (महिला)  (OBC Female) 1210 NA
 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 7290 2696
अनुसूचित जाति (SC) 6477 2430
अनुसूचित जनजाति (ST) 418 124
कुल 40506

Bihar Head Teacher Vacancy 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (University)/ संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण किया हो। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / दिव्यांग, महिला, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।  विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
  • अभ्यर्थी द्वारा वर्ष 2012 या इसके बाद का शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आयु सीमा : हेड टीचर भर्ती बिहार 2022 के पदों के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। आयु में आरक्षण, आरक्षण वर्ग के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : बिहार हेड टीचर नौकरी 2022 हेतु आवेदन करने के लिए सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है-

  • सामान्य/ आर्थिक रूप से कमजोर/ अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य राज्य के अभ्यर्थी के लिए – 750 रु.
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग/ महिला (Bihar Domicile) के लिए – 200 रु.

चयन प्रक्रिया : बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट सूचि के आधार पर किया जायेगा।

बिहार हेड टीचर वैकेंसी 2022 आवेदन कैसे करें? :

इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर 09 सितंबर 2022 से 23 सितंबर 2022 तक अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के निम्न चरण फॉलो करे –

  • सर्वप्रथम बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल www.bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाये।
  • Apply Now पर क्लिक करे तथा पंजीकरण करे।
  • पंजीकरण फॉर्म में दी गयी जानकारी को सही से भरे तथा अपना फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसमे कोई संशोधन नहीं होगा इसलिए सावधानी पूर्वक डाटा भरे।
  • फाइनल प्रिंटआउट को सुरक्षित निकल ले जिससे भविष्य में भर्ती से सम्बंधित गतिविधियों में सहायता मिले।
BPSC Head Teacher Vacancy 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि 09 सितंबर 2022 से
आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2022 तक
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022

बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links
आवेदन सूचना पत्र डाउनलोड करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF लिंक डाउनलोड करें
जिला वाइज रोस्टर वैकेंसी लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in

महत्वपूर्ण दिशा निर्देश :  सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस बीपीएससी बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तथ्य जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की जानकारी के लिए उपर्युक्त ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

निवेदन : सभी उपयोगकर्ता तथा पाठकों से मेरा निवेदन है की नौकरी, परीक्षा तिथि, एडमिटकार्ड इत्यादि से सम्बंधित जानकारी फेसबुक व्हाट्सप्प ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि किसी नौकरी के योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी की जानकारी पहुंच सके एवं रोजगार पाने में आसानी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *