यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक सिलेबस 2024 : UPSSSC AGTA Syllabus & Exam Pattern

UPSSSC AGTA Syllabus In Hindi 2024 – सरकारी रोजगार (www.skrojgar.com) के यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक सिलेबस 2024, यूपी कृषि प्राविधिक सहायक परीक्षा पाठ्यक्रम वेब पेज पर आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य में यूपी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती 2024 के 5299 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है।

यूपीएसएसएससी कृषि तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जायेगा। UPSSSC Agriculture Technical Assistant Exam 2024 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या लगभग 5299 पद है। यूपी प्राविधिक सहायक परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी UPSSSC AGTA Syllabus In Hindi 2024 से सम्बंधित पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण जानकारी निम्नवत है। यूपीएसएसएससी नई भर्ती एवं अन्य सरकारी रोजगार के लिए हमारी ऑफिसियल वेबसाइट www.skrojgar.com विजिट कर सकते है।

यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक सिलेबस 2024 :

UPSSSC AGTA Syllabus & Exam Details
भर्ती आयोग का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
विज्ञापन संख्या प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 07/2023
परीक्षा का नाम प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2024
रिक्तियों की संख्या 5299
परीक्षा का समय 120 मिनट
परीक्षा तिथि जल्द ही प्रकाशित की जाएगी
परीक्षा का मोड ऑफलाइन
नौकरी का प्रकार एग्जाम सिलेबस

यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक सिलेबस एग्जाम पैटर्न इन हिंदी 2024 :

  • परीक्षा का माध्यम वस्तुनिष्ठ होगा।
  • परीक्षा दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में होगी
  • परीक्षा प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे।
  • कुल पूर्णांक 100 अंकों का होगा एवं प्रत्येक प्रश्न 01 अंकों का होगा।
  • परीक्षा अवधि 120 मिनट अर्थात  दो घंटे की होगी।
  • परीक्षा में प्रश्न गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक का नकारात्मक अंकन  होगा।
  • UPSSSC AGTA भर्ती में कोई साक्षात्कार नहीं होगा।

यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम मुख्य रूप से 3 खंड हैं।

(i) कृषि विज्ञान सम्बंधित प्रश्न (ii) कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (iii) यूपी स्पेशल

विषय प्रश्नो की संख्या अंकों की संख्या समय की अवधि
फसल  विज्ञान 25 25 02 घंटा अथवा 120 मिनट
जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी 10 10
मृदा एवं जल प्रबन्धन 15 15
कृषि प्रसार 05 05
कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं 05 05
पशुपालन एवं दुग्ध  विज्ञान 05 05
कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15 15
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
कुल योग  100 100

UPSSSC AGTA Syllabus & Exam Pattern 2024 :

फसल  विज्ञान : 

  • फसलों का वर्गीकरण।
  • राज्य में उगाए जाने वाले प्रमुख खाद्यान्न।
  • दलहन, तिलहन, बाजरा, नकदी फसलें।
  • मसाले और चारा फसलें।
  • फल, फूल और सब्जियाँ।
  • प्रमुख फसलों की खेती की उत्पादन तकनीक और कृषि पद्धतियाँ।
  • कटाई के बाद उपज प्रबंधन।
  • फलों और सब्जियों का संरक्षण और प्रसंस्करण।
  • फसल चक्र के सिद्धांत।
  • फसल प्रणाली।
  • खेती के प्रकार (शुष्क खेती, एकीकृत फसल, बहु फसल, निरंतर फसल)।
  • प्राकृतिक खेती और जैविक खेती का महत्व।
  • खेती के सामाजिक और आर्थिक उपयोग।
  • बीजों का महत्व, प्रकार और उत्पादन।
  • बीज शोधन की विधियाँ और महत्व।
  • कृषि सुरक्षा के सामान्य सिद्धांत, उद्देश्य और महत्व।
  • प्रयुक्त कृषि उपकरणों और रसायनों के नाम।
  • एकीकृत कीटनाशक।

जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी :

  • जैव विज्ञान का कृषि में महत्व एवं उपयोग।
  • अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के सिद्धान्त, उपयोग एवं महत्व।
  • प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, वाष्पोत्सर्जन।
  • पौधों की एनाटॉमी एवं मेटाबॉलिज्म।

मृदा एवं जल प्रबन्धन :

  • मृदा के गुण एवं इसके अवयव।
  • मृदा बनने की प्रक्रिया।
  • मृदा अपरदन के प्रकार एवं इसकी रोकथाम के प्रभावी उपाय।
  • मृदा में पाये जाने वाले अश्यक पोषक तत्व, महत्व तथा कमी से होने वाले विकार।
  • उर्वरकों का वर्गीकरण।
  • पोषक तत्वों की मात्रा तथा उपयोग की विधियाँ।
  • एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन।
  • जैव उर्वरक जैविक खादों के प्रकार, महत्व एवं लाभ।
  • मृदा सूक्ष्म जीव  विज्ञान तथा इनकी प्रमुख भूमिका।
  • मृदा सर्वेक्षण, मृदा नमूना लेने की विधि तथा मृदा संरक्षण तकनीक।
  • सिंचाई के साधन, विधियाँ तथा उनके लाभ।
  • जल निकास (ड्रेनेज) की मूल अवधारण एवं विधियां।
  • जल संचयन क्षेत्र प्रबन्धन (वाटरशेड मैनेजमेंट)।
  • प्रदूषण के प्रकार एवं पर्यावरण संरक्षण।

कृषि प्रसार :

  • कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास के सिद्धान्त
  • प्रसार विधि-दृश्य एवं श्रृव्य साधन, उनका वर्गीकरण, महत्व।
  • प्रशिक्षण-लक्ष्य, महत्व एवं प्रकार।
  • भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न ग्रामीण विकास एवं किसानों के उत्थान के लिए योजनाएं।

कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं :

  • वन ट्रिलियन इकोनॉमी हेतु उ. प्र. का कृषि कार्यों के माध्यम से योगदान ।
  • कृषि सम्बन्धी आर्थिक सुधार।
  • कृषि जिन्सों के आयात एवं निर्यात की अवधारणा।
  • कृषि की योजना निर्धारण।
  • कृषि सांख्यिकी के सिद्धान्त।
  • कृषि अर्थशास्त्र का सिद्धान्त एवं उपयोगिता।
  • फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ।
  • कृषि विपणन।

पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान :

  • पशुपालन में काम आने वाली पशुओं की विभिन्न किस्में, पोषक प्रबन्धन।
  • पशु प्रजनन उद्देश्य एवं विधियाँ।
  • दुग्ध उत्पादन एवं वितरण।
  • कुक्कुट पालन एवं मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, रेशमकीट पालन।
  • पशुओं की प्रमुख बीमार, लक्षण, निदान एवं उपचार।

कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी : कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्प्रेडशीट, ई-मेल, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस का ज्ञान, डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग, इंटरनेट और विश्व के बारे में पूछा जाएगा। वाइड वेब (www)। आईटी का परिचय, भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा अवलोकन, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व और तकनीकी विकास और कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी में नवाचार ( कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स ) और भारत से संबंधित प्रश्न।

यूपी स्पेशल : इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएँ, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य और पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, पर आधारित प्रश्न शामिल हैं। वन्य जीव, खान एवं खनिज, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं प्रशासन तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की समसामयिक घटनाएं एवं उपलब्धियां।

UPSSSC Krishi Pravidhik Sahayak Exam Date 2024 :

UP Krishi Pravidhik Sahayak Exam Date 2024 : Announce Soon

UP Krishi Pravidhik Sahayak Syllabus 2024 : महत्वपूर्ण लिंक

Important Links
UPSSSC Junior Assistant Syllabus
भर्ती लिंक यूपी प्राविधिक सहायक भर्ती 2024
सरकारी रोजगार हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करे। Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक UPSSSC Official Website

महत्वपूर्ण निर्देश : सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक सिलेबस 2024 और परीक्षा पैटर्न अवश्य देखें  के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम तथा परीक्षा पैटर्न अवश्य देखें।

निवेदन : सभी उपयोगकर्ता तथा पाठकों से मेरा निवेदन है की नौकरी, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड इत्यादि से सम्बंधित जानकारी फेसबुक व्हाट्सप्प ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि किसी नौकरी के योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी की जानकारी पहुंच सके एवं रोजगार पाने में आसानी हो।

Note : यह सिलेबस संभावित है, आधिकारिक सिलेबस के घोषणा होते ही अपलोड कर दिया जायेगा। 

Leave a Comment

Join WhatsAppJoin Telegram